Skip to content

खूबसूरत चीनी जासूस, खरबपति CEO.. और ऐसे हो गई Nvidia शिकार!

जिस चीज पर आज की दुनिया चलती है, जिस चीज के बिना भविष्य की दुनिया नहीं चल सकती है, उसे बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी के CEO की गर्लफ्रेंड जासूस निकली. कंपनी अमेरिका की, जासूस चीन की. इस खबर ने दुनिया भर में हंगामा खड़ा कर दिया है.

Abstract sculptural render

इस जासूसी कांड ने नेताओं से लेकर अर्थव्यवस्थाओं और बड़ी-बड़ी कंपनियों की नींद उड़ा दी है. लाखों करोड़ों रुपये निवेशकों के स्वाहा हो रहे हैं. अमेरिका डरा हुआ है, चीन मुंह चुरा रहा है और जिन भाई साहब की जासूसी हुई है उनकी तो पूछिए ही मत...ये फिल्मी लेकिन असली कहानी है Nvidia के CEO Jensen Huang की.

Nvidia से कहानी शुरू

Nvidia अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित मल्टीनेशनल टेक कंपनी है. Nvidia ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) का डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है. गाड़ी और रोबोटिक्स जैसे डिवाइस में भी इसके द्वारा बनाई गई चिप का ही यूज होता है.

इसे आप AI सेक्टर का राजा भी कह सकते हैं. ChatGPT जैसे बड़े AI मॉडल्स को ट्रेनिंग देने के लिए Nvidia की ही चिप्स की जरूरत होती है. एक आकलन के अनुसार, Nvidia चिप की AI मार्केट में हिस्सेदारी 85 प्रतिशत से भी ज्यादा है.

Jensen Huang: हीरो से विक्टिम

अब बात कर लेते हैं Jensen Huang की. वह अभी Nvidia के को-फाउंडर और CEO हैं. उनका जन्म 1963 में ताइवान की राजधानी ताइपे में हुआ था. हालांकि, उनके जन्म के बाद ही परिवार अमेरिका आ गया था.

उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ले रखी हैं. Nvidia को स्थापित करने पहले उन्होंने कई चिप बनाने वाली कंपनियों में काम करके एक्सपीरियंस हासिल किया. अपनी प्रतिभा के बदौलत इसे ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बना दी.

Alice Huang की एंट्री

Alice Huang अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के यात्रा रिकॉर्ड के अनुसार वह 43 वर्षीय चीनी नागरिक है और असली नाम हुआंग ले है. वह पहले चीन के सरकारी टेलीविजन में पत्रकार थी, फिर फाइनेंशियल सेक्टर में गई. AI इंडस्ट्री के दिग्गजों तक उसकी पहुंच है.

एक चीनी प्राइवेट-इक्विटी फंड की वेबसाइट के अनुसार उसे मीडिया में चार और सिक्योरिटीज इंडस्ट्री में 8 साल का अनुभव है. मार्च से नवंबर 2023 तक मेगास्पीड इंटरनेशनल की डायरेक्टर रही. कंपनी 2015 में 7 Road International नाम से चीनी वीडियो गेम डेवलपर के रूप में बनी थी.

बाद में नवंबर 2023 में मलेशिया की Swiftdata ने इसे खरीदा. मेगास्पीड को अलीबाबा से फंडिंग मिली. कंपनी पर चीनी कंपनियों को अनऑथोराइज्ड तरीके से अमेरिकी चिप्स तक पहुंच देने की जांच चल रही है.

अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने मलेशिया में मेगास्पीड के डेटा सेंटर में Nvidia के कई डिवाइस पाए जो डिब्बों में बंद पड़े थे. यहां से शक बढ़ा कि उन्हें इंस्टॉल करने की बजाय सीधे कहीं और भेजा जा रहा है.

मेगास्पीड अलीबाबा समेत चीनी कंपनियों को कंप्यूटिंग पावर किराये पर दे रही थी. तब Nvidia ने कहा था कि उसके पास ये मानने का कोई कारण नहीं कि चिप्स डायवर्ट हुईं, और मेगास्पीड नियमों के दायरे में एक छोटा कमर्शियल क्लाउड चला रही है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारी मानते हैं कि इस काम के लिए Alice Huang को चीन की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) ने भर्ती किया था. अब अमेरिका को डर है कि चीन की पहुंच पावरफुल AI चिप्स तक हो गई है.

चीन को इन तरीकों से चिप्स लेने की जरूरत क्यों पड़ी?

  • Designer sketching interface layouts

    चिप सप्लाई पर बैन

    US ने Nvidia के टॉप-एंड GPU जैसे Blackwell और Rubin पर चीन में सप्लाई के लिए बैन लगा रखा है. अमेरिकी सरकार ने इसके लिए सुरक्षा हवाला दिया है क्योंकि एडवांस एआई में मिलिट्री एप्लीकेशन्स भी होते हैं.

  • पाबंदियां

    अक्टूबर 2022 में बाइडन प्रशासन की पाबंदियों से पहले Nvidia की लगभग एक-चौथाई कमाई चीन से आती थी. बाद में पाबंदियां और कड़ी हुईं और H20 बना. H20 कंपनी की पावरफुल चिप्स हैं. ये चिप खास तौर पर चीनी बाजार के लिए अमेरिकी नियमों के दायरे में रहकर काम करने के मकसद से तैयार की गई थी.

  • Vintage camera on a wooden table

    DeepSeek कर रहा था यूज

    बाद में चीनी AI कंपनी DeepSeek के प्रतिबंधित चिप्स इस्तेमाल करने की खबर आई, जिसके बाद ट्रंप सरकार ने H20 की बिक्री सीमित कर दी. अक्टूबर 2025 में हुआंग ने कहा, वे चीन से 100 प्रतिशत बाहर हैं. हालांकि, फिर भी वहां गेमिंग और ऑटो जैसे हिस्से से कारोबार जारी रहा.

  • लूपहोल का फायदा

    यहां एक लूपहोल है. चीनी कंपनियां अमेरिका से प्रतिबंधित AI चिप्स लीगल तरीके से नहीं खरीद सकती. लेकिन, वे किसी गैर-चीनी नियोक्लाउड या डेटा सेंटर ऑपरेटर से सर्वर कैपिसिटी किराये पर लेकर Nvidia GPU इस्तेमाल कर सकती हैं.

  • Open plan office with natural light

    मेगास्पीड की एंट्री

    अब यहां एंट्री होती है सिंगापुर बेस्ड कंपनी मेगास्पीड की. इसी कंपनी में Jensen Huang को हनी ट्रैप में फंसाने वाली Alice Huang बड़े पद पर काम कर रही थी.

  • Minimal wristwatch on a light background

    प्रतिबंधित चिप्स पहुंचाने में मदद

    मेगास्पीड ने Nvidia के डेटा सेंटरों से 50 हजार से ज्यादा चिप्स आयात की थीं. दि इन्फॉर्मेशन के अनुसार ऐलिस ने चीन में लगभग Nvidia की 2.40 लाख प्रतिबंधित चिप्स ( मेनली H100 और H200 सिस्टम) पहुंचाने में मदद की.

हंगामा क्यों है बरपा?

बैन के बावजूद कई चीनी AI कंपनियां लूपहोल का फायदा उठाकर Nvidia के चिप पर अपने मॉडल को ट्रेन कर रही है. इससे चीन दुनियाभर में काफी सस्ते में AI को उपलब्ध करवा सकता है. इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए कम्पीट करना काफी मुश्किल हो जाएगा.

ट्रंप को थी जानकारी!

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सबसे अजीब बात है कि पिछले साल ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चीनी जासूस से Jensen Huang के अफेयर की जानकारी दी गई थी.

मई 2026 में भी चीन दौरे के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एयर फोर्स वन में ट्रंप को इसकी जानकारी दी थी. इसके बावजूद जेनसन हुआंग ट्रंप के चीन दौरे में शामिल हुए थे. यानी आगाह करने के बाद भी ट्रंप ने कोई एक्शन नहीं लिया.

Minimal concrete interior with soft light

जासूसी के खुलासे के बाद Nvidia का क्या हुआ?

जासूसी के खुलासे के बाद Nvidia की वैल्यूशन लगातार कम होती जा रही है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की वैल्यू जासूसी कांड के बाद 1.7 ट्रिलियन डॉलर कम हो गई है. ये संख्या Tesla की पूरी मार्केट वैल्यू (1.49 ट्रिलियन डॉलर) से भी ज्यादा है.

Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है. हालांकि, कंपनी की ओर बयान आया है कि शुरुआती तौर पर ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि कोई संवेदनशील डेटा या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक हुई हो. इसके अलावा FBI भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि चीन की घुसपैठ कंपनी के अंदर किस लेवल तक है.

इस अफेयर की बात सामने आने के बाद Nvidia के CEO Jensen Huang की निजी जिंदगी में भी भूचाल आ गया है. उनको अपनी पत्नी लोरी हुआंग के साथ तलाक भी लेना पड़ सकता है. अगर ये नौबत आती है तो ये दुनिया का सबसे महंगा तलाक बन सकता है क्योंकि उनको अरबों डॉलर की एलिमनी देनी पड़ सकती है.
Minimal concrete interior with soft light

अमेरिका की किरकिरी

8 नवंबर 2026 को हुआंग ने कर्मचारियों के नाम एक पत्र लिखा. उसमें उन्होंने लिखा कि वो अपने परिवार और कंपनी से माफी मांगते हैं. Jensen Huang ने माना कि उन्होंने पत्नी के साथ बेवफाई की. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर Alice Huang का नाम नहीं लिया. साथ उन्होंने बोर्ड की जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने आरोपों को "बेबुनियाद" और "चीन को बदनाम करने की कोशिश" बताया.

इसका असर आने वाले समय में अमेरिका की नीतियों में देखने को मिल सकता है. जिससे दुनिया प्रभावित होगी. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स को देश भर में बड़ी जीत मिली, और वाशिंगटन का माहौल बदला है.

हाउस की तीन समितियों ने मेगास्पीड से हुआंग के संबंधों पर ब्रीफिंग मांगी है. सत्ता में आने वाले डेमोक्रेट सांसदों ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि कांग्रेस जांच करेगी. इस उथल-पुथल से नए निर्यात-कंट्रोल कानून पास होंगे. चिप निर्यात लाइसेंस पर कांग्रेस की निगरानी या चिप्स में लोकेशन ट्रैक करने वाली सुरक्षा व्यवस्था की अनिवार्यता लागू की जा सकती है.

इस चीनी जासूसी कांड के बाद से अमेरिका की भी भारी फजीहत दुनियाभर में हुई है. चीनी जासूस उनके यहां की सबसे बड़ी कंपनी में सेंध लगा देती है और खुफिया एजेंसी उसको पकड़ नहीं पाती है. यानी अमेरिका के नाक नीचे से आज का आलादीन (AI) का चिराग चुरा लिया गया और सभी हाथ पर हाथ धरे बैठे रह गए.

Credits