Kidney stones - Symptoms and causes: किडनी में मिनरल्स और साल्ट के कणों या तत्वों जमा होने जाने की स्थिति को किडनी स्टोन कहा जाता है. डॉक्टरी भाषा में इसे नेफ्रोलिथियासिस या यूरोलिथियासिस भी कहते हैं. इसे पथरी (Pathri) के नाम से भी जाना जाता है. किडनी में स्टोन बन जाने के कई कारण हो सकते हैं. जिनमें से प्रमुख कारण (Pathri kaise hoti hai) है बहुत ज्यादा वजन होना, मेडिकल कंडीशन, कुछ सप्लीमेंट्स और दवाइयों के दुष्प्रभाव इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. बॉडी में यूरिनरी ट्रैक्ट के किसी भी पार्ट पर किडनी स्टोन का असर पड़ सकता है. अक्सर किडनी में स्टोन (Kidney Stone) तब बनना शुरू होता है जब यूरिन गाढ़ा होने लगता है जिसके कारण (Cause) मिनरल्स क्रिस्टल के रूप में बदलने लगते हैं और आपस में चिपक जाते हैं. किडनी में स्टोन की समय पर पहचान (Kidney Stones Diagnosis) हो जाने पर आमतौर कोई स्थायी नुकसान नहीं होता है. स्टोन स्थिति के अनुसार उन्हें किडनी से निकालने के लिए दर्द की दवा (Pathri ki dawa) लेने और बहुत सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है. अन्य मामलों में जैसे यदि स्टोन यूरिननरी ट्रैक्ट में फंस जाता है, तो इंफेक्शन हो सकता है और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. आइए जानते हैं किडनी में स्टोन के लक्षण (Kidney Stones ke lakshan) और कब लेनी चाहिए डॉक्टर से सलाह.
क्यों होता है किडनी में स्टोन, क्या है इसके लक्षण और इलाज | Kidney stones - Symptoms and causes
किडनी में स्टोन के लक्षण (Symptoms of kidney stones)
किडनी में स्टोन के लक्षण आमतौर पर तब तक सामने नहीं आते जब तक यह किडनी में भीतर घूम कर यूरिनरी ट्रैक्ट में न चला जाए. यदि किडनी में स्टोन यूरिनरी ट्रैक्ट में फंस जाता है, तो किडनी में सूजन हो सकती है और ट्रैक में ऐंठन महसूस हो सकती है, जिसके कारण भयंकर दर्द होता है. इसके बाद ये लक्षण सामने आ सकते हैं-
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
- चेस्ट की पसलियों के नीचे, किनारे और पीठ में तेज दर्द
- पेट के निचले हिस्से में दर्द जो कमर तक फैलता महसूस हो
- यूरिन डिस्चार्ज करते समय दर्द या जलन होना
- यूरिन का कलर गुलाबी, लाल या भूरा हो जाना, बदबू होना
- सामान्य से अधिक बार यूरिन डिस्चार्ज करने की जरूरत महसूस करना
- इंफेक्शन होने पर बुखार और ठंड लगना
कब लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह
इन लक्षणों के सामने आने पर तुरंत लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह
- दर्द इतना गंभीर हो कि आप स्थिर नहीं बैठ पा रहे हों
- मतली और उल्टी के साथ दर्द
- दर्द के साथ बुखार और ठंड लगना
- यूरिन में ब्लड आ रहा हो
- यूरिन डिस्चार्ज करने में परेशानी
यह भी पढ़ें : बच्चा ज्यादा मोबाइल देखता है तो क्या करें? बच्चों की फोन देखने की आदत कैसे छुड़ाएं
किडनी में स्टोन का इलाज | Kidney stones - Diagnosis and treatment
समय पर उपचार करने से किडनी में स्टोन की समस्या को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है. आजकल कई आधुनिक तकनीकों से इससे संबंधित सर्जरी भी काफी आसान हो गई है. लेकिन यदि इसके लक्षणों की लंबे समय तक अनदेखी की जाए तो ये खतरनाक हो सकता है.
Watch Videos: Osteoporosis- Causes, Symptoms, treatment | ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों की कमजोरी: कारण, लक्षण, इलाज
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं