तुमसे अच्छा कौन है का हीरो बन गया है योगा टीचर, 22 साल में खुद को बदला ऐसा पहचानना हुआ मुश्किल, लोग बोले- कुदरत का करिश्मा

2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में बतौर हीरो नकुल कपूर नजर आए थे. नकुल का लुक अब इतने सालों में बदल गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तुमसे अच्छा कौन है का हीरो नकुल कपूर की लेटेस्ट फोटो वायरल
नई दिल्ली:

साल 2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में बतौर हीरो नकुल कपूर नजर आए थे. आरती छाबड़िया और किम शर्मा के साथ नजर आए नकुल की यह पहली फिल्म थी. इस फिल्म में नकुल एक सीधे-सादे लड़के के रोल में नजर आते हैं, जो सिंगर बनने का सपना लिए गांव से मुंबई आता है. फिल्म में नकुल के अभिनय को लोगों ने सराहा था. हालांकि इस फिल्म के बाद वे शोबिज से दूर हो गए. पर क्या आप जानते हैं कि नकुल अब कहां हैं और कैसे दिखते हैं? अगर नहीं, तो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए उनकी लेटेस्ट फोटो लेकर आए हैं.

बता दें, नकुल अब कनाडा में जाकर बस गए हैं. वे सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. नकुल कनाडा में योगा के टीचर बन गए हैं. वे यहां सबको योग सिखाते हैं. नकुल का 'डिवाइन लाइफ' नाम का योगा सेंटर है. नकुल की दो फोटो इस समय सामने आई है. एक फोटो में जहां वे सफेद रंग की शर्ट में अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें एक महिला और बच्चे के साथ देखा जा सकता है. इन तस्वीरों में नकुल पहले की तरह ही दिख रहे हैं, बस उनका वजन थोड़ा बढ़ा लग रहा है. फोटो देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये वही फिल्म में नजर आने वाला भोला-भाला अर्जुन है?

कुछ साल पहले 2015 में नकुल कपूर के मौत की झूठी खबर आई थी. यह खबर उड़ी थी कि बीमारी के चलते उनका निधन हो गया है. वहीं कुछ यह कह रहे थे कि सड़क हादसे में उनकी जान चली गई है. हालांकि ये खबरें महज अफवाह निकलीं. खुद एक्टर ने सामने आकर अपनी मौत की अफवाहों को ख़ारिज किया था. बता दें, नकुल अब आध्यात्म की राह पर चल पड़े हैं. तो कैसी लगी आपको हमारी ये जानकारी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

Featured Video Of The Day
विपक्ष की 'महारैली'! रामलीला ग्राउंड में हजारों की भीड़, आज क्या बड़ा होने वाला है?
Topics mentioned in this article
Nakul Kapoor
Tum Se Achcha Kaun Hai
Tum Se Achcha Kaun Hai Actor
Nakul Kapoor Latest Photo

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं