विज्ञापन

राजपाल यादव जेल से निकलते ही फिल्मी दुनिया से मांग रहे हैं काम, बोले- रोल मेरी मर्जी का, पैसा आपकी मर्जी का

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत दी है. वे 12 दिन जेल में रहे और 17 फरवरी 2026 को बाहर आए.

राजपाल यादव जेल से निकलते ही फिल्मी दुनिया से मांग रहे हैं काम, बोले- रोल मेरी मर्जी का, पैसा आपकी मर्जी का
राजपाल यादव ने जेल से निकलते ही फिल्मी दुनिया से मांग रहे हैं काम

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत दी है. वे 12 दिन जेल में रहे और 17 फरवरी 2026 को बाहर आए. यह जमानत उनकी भतीजी की शादी के लिए दी गई है, जो 18 मार्च 2026 तक वैध है. राजपाल यादव का कर्ज चुकाने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं. अब जेल से बाहर आने के बाद दिग्गज कॉमेडियन ने फिल्मी दुनिया से काम मांगा है. 

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की पहेली में उलझी युजवेंद्र चहेल की एक्स गर्लफ्रेंड, जानें एक्टर क्यों बोले- एक करोड़ दूंगा या फिर अपनी किडनी

जेल से बाहर निकलकर क्या बोले राजपाल यादव

इंडिया टीवी से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, 'मुझे सपोर्ट करने के लिए आप लोगों का बहुत धन्यवाद. बच्चों से लेकर हर पीढ़ी के लोगों ने भारतीय सिनेमा में मेरे इस सफर में मुझे बहुत प्यार दिया है. उसके लिए मैं आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं. मैं आप लोगों की दुआ और आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा समर्थन किया और उनका भी जिन्होंने मेरी आलोचना की.' 

फिल्म इंडस्ट्री से मांगा काम

राजपाल ने आगे कहा कि वो उन लोगों के भी समान रूप से आभारी हैं, जो ऑनलाइन एक्टिव नहीं हैं, मगर फिर भी उन्होंने उनके लिए प्रार्थना की. राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें काम देने की भी अपील की है. उन्होंने कहा, जिन लोगों ने पहले उनकी मदद की है, वो एक बार फिर उन्हें अच्छे रोल्स देकर उन्हें सपोर्ट कर सकते हैं. राजपाल बोले- जिन्होंने मदद की है, वो एक और मदद कर दें. किरदार मेरी मर्जी का और पैसा उनकी मर्जी का. इसके अलावा राजपाल यादव ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Released, Rajpal Yadav Bail, Rajpal Yadav News, Actor Rajpal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com